एमएलसी ने विद्यालय को दिए 10 लाख
कांधला। गांव गंगेरू स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय में सर्व समाज की बैठक हुई। जिसमें एमएलसी विरेंद्र सिंह ने विद्यालय के लिए अपनी निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की। रविवार को हुई बैठक में एमएलसी ने कहा कि शिक्षा किसी जाति धर्म पर आधारित नहीं है। शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। लोगों ने एमएलसी से गांव में बैंक और छात्राओं के लिए एक डिग्री कॉलेज खुलवाने की मांग की है। एमएलसी ने ग्रामीणों को शीघ्र ही गांव में बैंक खुलवाने और ग्राम समाज की भूमि पर डिग्री कॉलेज खुलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सौंदर्यीकरण और कमरों के लिए अपनी निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। बैठक में नीरज चौहान एडवोकेट, अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष रवि चौहान, ग्राम प्रधान पति संजीव चौधरी, वसी हैदर, इस्राइल मंसूरी, बाबा कर्णसिंह, नकली सिंह, पूर्व प्रधान पप्पू, रवि चौहान, शाहिद अली, लोकेश जैन आदि मौजूद रहे।