शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 1489 मरीजों की जांच की गई। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 194 गोल्डन कार्ड बनाए गए। आरोग्य मेले में नजला, खांसी और वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा रहे।
रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने 66 मरीजों की जांच की और 13 गोल्डन कार्ड बनाए गए। मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर 69 मरीजों की जांच कर दवा दी गई और आयुष्मान भारत योजना के 11 गोल्डन कार्ड बनाए गए। ज्यादातर मरीज नजला, खांसी और वायरल बुखार के आए।