शामली। भारत और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आपदा मित्र परियोजना के तहत जिले से चयनित 225 आपदा मित्रों में से 146 आपदा मित्रों, स्वयं सेवक का चयन कर के 12 दिवसीय आवासीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आज कलक्ट्रेट से यूपी रोडवेज की बस से रवाना हुए।
बुधवार को एडीएम संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर संबंधित सभी प्रतिभागियों को रवाना किया गया। आपदा मित्रों, स्वयं सेवक और प्रतिभाग करने वालों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड एवं गैर सरकारी संस्थाओं के अभ्यर्थी शामिल थे। कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण से जिला आपदा विशेषज्ञ नेहा दुबे ने बताया कि जनपद से पूर्व में 292 आपदा मित्रों का चयन कर प्रशिक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर अतिरिक्त शेष 225 आपदा मित्रों में से 146 आपदा मित्र को द्वितीय बैच के रूप में 12 दिनों के लिए प्रशिक्षण हेतु भेजा जा रहा है। इस अवसर पर एसडीआरएफ से आए जवान अमित सिंह, आरक्षी एवं राहुल व श्रवण आरक्षी के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया।