फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर- शामली, हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के अस्थाई से संचालन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मित्र मंडल ने पीएम और रेलमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

शामली। अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन भेजकर बीकानेर से हरिद्वार के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किए जाने की मांग की है। बीकानेर से लेकर दिल्ली और शामली के रास्ते होकर हरिद्वार तक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04735, 04736 का संचालन सालों से अस्थायी रूप से हर सप्ताह प्रत्येक शनिवार को हो रहा था। पिछले साल 30 जून 2018 से इस स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बंद चल रहा है। गर्मी के मौसम में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, और वेस्ट यूपी के चार जिलों से उत्तराखंड, हिमाचल राज्यों के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री मसूरी, देहरादून समेत हजारों लोग जाते हैं। बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन बंद होने से राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर जिले के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बीकानेर- हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस का अस्थायी रूप से प्रत्येक शनिवार को संचालन किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें