शामली। रायल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शिवानी कंदौला की मनोवैज्ञानिक प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। प्रधानाचार्या शिवानी कंदौला को इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन हैप्पी स्कूलिंग में इंटरनेशनल एजूकेटर अवॉर्ड 2019 से दुबई में सम्मानित किया गया है। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या शिवानी कंदौला का शिक्षको द्वारा स्वागत किया गया। 23 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में शिक्षा के सघन एवं सतत मॉडल प्रस्तुत से अंतरराष्ट्रीय चयन समिति के सदस्यों पर गहरी छाप छोड़ते हुए अपना स्थान बनाया है। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या का शिक्षिकाओं ने फूल माला पहना स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल में छात्रों का खुुश रहना अत्यंत आवश्यक है। अगर सभी जीवन उच्च कौशलों को सिखाया जाएं तो छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।