कांधला। किवाना गांव में ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार को कैंप लगाकर बकाया बिजली वाले उपभोक्ताओं से पांच लाख रुपये वसूल किए गए। कैंप में टीम ने 20 उपभोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही 15 बिलों, दस मीटर को ठीक करने का काम किया। टीम ने बिजली का बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शनों को काट दिए। जेई अतुल कुमार पांडेय ने थाने पहुंचकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जेई अतुल कुमार पांडेय का कहना है कि बिजली चोरी करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।