फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मेरे बड़े व राजेश छोटे भाई थे: सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। भाजपा नेता नरेंद्र सैनी की तेरहवीं में पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने कहा कि नरेंद्र सैनी से पहली मुलाकात वर्ष 1985 में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। उस समय मैं कक्षा नौ का छात्र था। तब से मैंने उनके साथ कई रात थाने में बैठकर बिताई हैं। बताया कि नरेंद्र सैनी का बेटा विशाल आईटीआई पास है और राजेश सैनी की पत्नी ने बीएड किया है। उनका हरसंभव प्रयास किया जाएगा कि दोनों की नौकरी की व्यवस्था की जाए। बताया कि नरेंद्र सैनी ने अपनी पूरी उम्र समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। जिस दिन सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हुई, उस दिन भी वह एक समाज के कार्यक्रम में ही हिस्सा लेने के लिए गए थे। विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी अट्टा, देवेंद्र यारपुर, पवन सैनी, नेश सैनी, सुंदरलाल, सागर सिंधू महाराज, नीरज बड़सू, जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, चंदूलाल शर्मा, महेश गोयल, डॉ नीरज सैनी, भारत भूषण शर्मा, बिन्नी राणा, शालू राणा, रविंद्र पाल, अजय सिंघल, डायरेक्टर सुभाष सैनी, कुलदीप भारत, संजय सैनी, पूर्व मंत्री प्रदीप सैनी आदि हजारों लोग मौजूद रहे। इसके अलावा रस्म तेरहवीं के दौरान आर्यवृत्त योग शक्ति पीठ संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र योगाचार्य ने कहा कि राजेश सैनी के परिवार की आर्थिक स्थिति नाजुक है। इसलिए संस्थान राजेश सैनी की एक बेटी का पढ़ाई से लेकर शादी तक पूरा खर्च उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें