फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकाल किया सपा की नीतियों का प्रचार
विज्ञापन

कांधला। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राशिद जंग ने समर्थकों के साथ कस्बे सहित क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में साइकिल रैली निकालकर सपा की नीतियों का प्रचार किया। रैली क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत से प्रांरभ होकर गांव गंगेरू, खेड़ा कुरतान, गढ़ी श्याम, जिडाना, अंबहेटा होती हुई कस्बे के डाक बंगले पर पहुंचकर संपूर्ण हुई। रैली का ग्रामीणों ने कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राशिद जंग ने कहा कि भाजपा शासन में हर वर्ग भयभीत है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है, किसानों को गन्ने का म्भुगतान नहीं दिया जा रहा है। गन्ना म्भुगतान नहीं होने से किसानों को म्भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया था, लेकिन म्भाजपा ने सत्ता में आने के बाद उक्त योजनाओं को बंद कर दिया गया। इस दौरान मुनव्वर जंग, सोनू, सादिक, इंजमाम, आरिफ, प्रवेज, सुहैल सहित सैंक़डो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें