फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी संजीव ने डीएम को शिकायत करते हुए बताया था कि उसके गांव में वाल्मीकि भवन की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद शुक्रवार को नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह जांच के लिए गांव में पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच के बाद भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। उधर, क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी इलम चंद ने जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए बताया था कि उनके गांव में एक चकरोड पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें