झिंझाना। सोमवार को कसबे के बस स्टैंड पर गाड़ीवाला चौराहे की ओर से आए गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक बिजली के तारों से छू गया। जिससे बिजली पोल टूटकर ट्रक के ऊपर गिर गया। उस समय बिजली चालू थी। जिससे चिंगारी उठ गई। जिसे देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। बाद में बिजली सप्लाई बंद कराई गई और मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने ट्रक से तारो को अलग कर खंभे को सीधा कर मार्ग सुचारु कराया। कस्बे के लोगों ने थाना प्रभारी से ओवरलोड वाहनों चलने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि अब कस्बे में ओवरलोड वाहनों की एंट्री नहीं होने दी जाएगी।