थानाभवन। दिव्य पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दीपक त्यागी व उप प्रधानाचार्य लाजपत राय गिरधर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ के दौरान छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाए। प्रबंधक महिपाल सिंह राणा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आदेश पुंडीर, मोहित वत्स, शिवाजी, सादिक, मीतू शर्मा, सारिका आदि मौजूद रहे।