फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुतों ने नीलगाय के बछड़े पर किया हमला , मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। रास्ता भटक कर बस्ती में पहुंचे नील गाय के बछड़े पर आवारा कुत्तों ने हमला बोलकर घायल कर दिया। थानाभवन के रेलवे स्टेशन के पास बस्ती में जंगल से एक नील गाय का बछड़ा रास्ता भटककर पहुंच गया। बस्ती के आवारा कुत्तों ने बछड़े को घेर कर हमला बोल दिया। कुत्तों से घिरे नील गाय के बछड़े को स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों से बचाया, लेकिन बछड़ा बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घायल बछड़े का उपचार कराया, लेकिन बुरी तरह घायल बछड़े ने दम तोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारी फिरोज आलम ने जानकारी दी कि घायल नील गाय के बछड़े ने उपचार के बाद भी दम तोड़ दिया। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें