म्हाड़ी पर उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़, मांगी मन्नतें
चौसाना। चौसाना क्षेत्र के गांव पठानपुरा स्थित जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी है, जिस पर प्रत्येक वर्ष भाद्रपद चौदस के दिन मेले का आयोजन किया जाता है। रविवार को म्हाड़ी पर हवन के पश्चात मेले का आयोजन हुआ। गोगा महाराज का झंडा, छड़ी दोपहर के समय कस्बे के मुख्य मार्ग से पहुंचकर स्थापित हुई। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दोपहर से ही कतारों में लगकर जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर निशान व प्रसाद चढ़ाकर परिवार में सुख शांति की कामना की। मेले में बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा व जमकर खरीददारी की। हवन में जनेश्वर प्रजापत, धर्मबीर, मनोज गिरि, कंवरपाल शर्मा, रवि, सतीश सैनी, सुभम सैनी, साधुराम सैनी आदि मौजूद रहे।