शामली। भारत विकास परिषद लक्ष्मीबाई महिला शाखा द्वारा शनिवार को वीवी इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध प्रतियोगिता और चाइल्ड हेल्प लाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष वीना अग्रवाल ने कहा कि आठ सितंबर को साक्षरता दिवस मनाया जाता है। निरक्षरता अंधेरे के सामान है और साक्षरता प्रकाश के समान। अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए पढ़ाई बेहद जरूरी है। मौके पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 से सत्येंद्र ने बालिकाओं को हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कॉलेज प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, पिंकी अग्रवाल, रेखा सहित स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।