फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का उमडता सैलाब, बम बम भोले और ओम नम: शिवाय का जाप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। जैसे जैसे शिवरात्रि नजदीक आ रही है, वैसे ही भगवान आशुतोष की भक्ति व आस्था में डूबे शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता जा रहा है। क्षेत्र से हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जाने वाले भोलों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं, भोलों की सेवा के लिए पब्लिक इंटर कॉलेज, श्री बालाजी आईटीआई इंस्टीट्यूट और यमुना पुल पर शिविर लगाए गए हैं। भोले यूपी सीमा के अंतिम छोर यमुना नदी में स्नान करके हरियाणा की और प्रस्थान कर रहे हैं। शामली रोड से यमुना पुल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पिकेट की तैनाती के अलावा डाक्टरों और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। साथ ही यमुना पुल पर गोताखोरों के अलावा पीएसी 44 वी वाहिनी के 16 गोताखोर भी 24 घंटे यमुना में स्नान करने वाले भोलों की सुरक्षा पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें