फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क काटने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गांव टोडा में सूबा सिंह और अमरीक सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि हम लोग डेरे में निवास करते है। गांव से डेरे को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया हुआ था। सड़क निर्माण से आना जाना भी सुलभ हो गया था। आरोप है कि गांव के धीरज आदि ने सड़क की मिट्टी को जेसीबी से खुदवा दी है। इससे उन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सोनू का कहना है कि बरसात के समय में पानी निकासी को लेकर समस्या हो रही थी और गांव में अधिक पानी के एकत्र हो जाने के कारण मकान गिरने तक की नौबत आ गई थी। इस पर ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत की तो उनके आदेश पर तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी से सड़क काटकर गांव का पानी तालाब तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें