शामली। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य वैशाली ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्कूल प्रबंधक श्यामलाल सिंह ने कहा कि यदि समय समय पर स्कूल में ऐसे कार्यक्रम होते रहे तो बच्चों व शिक्षकों की कार्यशैली की क्षमता को बल मिलेगा। विशिष्ट कक्षा सम्मान कक्षा 11 बी ने प्राप्त किया। वहीं शिक्षकों में दिलशाद और नीतिका को अपने अपने वर्ग में विशिष्ट शिक्षक सम्मान का बैज लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान कप्तान सिंह, डाक्टर एसएस तेवतिया आदि मौजूद रहे।