करंट लगने से महिला की मौत
कांधला। शनिवार दोपहर कस्बा कांधला के मोहल्ला इदरीशबेग विहार निवासी जारीफा अपने मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। परिवार के लोगों के मुताबिक छत के पास से हाइटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। कपड़े सुखाते समय लाइन के संपर्क में आने पर महिला को करंट लग गया। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।