फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके इंटर कॉलेज बना हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बोर्ड ने हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है और जनपद में ही परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं से पूर्व में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन भरवाएं गए थे। जिसकी परीक्षा के लिए बोर्ड ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा की तिथि 31 जुलाई निर्धारित की है। परीक्षा एक पाली में सुबह 7.30 से 10.45 निर्धारित किया है। यह परीक्षा जनपद में जिला मुख्यालय पर कराई जाएगी। जिसमें जनपद के लगभग 95 माध्यमिक स्कूल, कॉलेजों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा के लिए आरके इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के लिए सभी व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए है। वहीं सभी परीक्षार्थियों को अपने अपने कॉलेज प्रधानाचार्य से संपर्क करते प्रवेश पत्र प्राप्त कर निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें