फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लृखपालों की हड़ताल से विद्यार्थी और किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र में लेखपालों के हड़ताल पर जाने के कारण छात्र-छात्राएं और किसान परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को दाखिले में आय, मूल, जाति आदि प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ रही है। जिस पर लेखपाल की रिपोर्ट के बिना प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। वहीं, किसानों का हिस्सा प्रमाण पत्र, खसरा-खतौनी व अन्य कागजात जिन पर लेखपाल के हस्ताक्षर बिना कार्य नहीं हो पा रहा है। हड़ताल की वजह से खतौनी, हिस्सा, प्रमाण पत्र आदि से गन्ना समिति, साधन सहकारी समिति आदि के अलावा बैंक में कृषि कार्ड व अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसान मनोज कुमार गंदेवड़ा, राजेश मुखिया नागल, राकेश शर्मा, ब्रह्म सिंह, कुर्बान अली, सकील अहमद, नदीम अहमद आदि का कहना है कि आम आदमी लेखपालों की हड़ताल से परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें