शामली। शासन ने रविवार को एसपी देवरंजन वर्मा का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर हमीरपुर के एसपी दिनेश कुमार को एसपी शामली बनाया गया है। डाक्टर अजयपाल शर्मा के नोएडा एसपी बनने के बाद एसपी देवरंजन वर्मा को करीब तीन माह पूर्व एसपी शामली बनाया गया था। एसपी ने चार्ज लेते शामली में कई नई व्यवस्थाएं लागू की थी। जैसे पीआरवी द्वारा पब्लिक कनेक्टिंग, ऑनलाइन शमन तामील करना, थानों में पर्ची व्यवस्था लागू करना, वांछित बदमाशों के यहां पर मुनादी कराना और शामली में जाम से निपटने के लिए प्लान तैयार किया। रविवार को शासन ने एसपी देवरंजन वर्मा का तबादला कर दिया। उनको सेना नायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर बनाया गया। इनके स्थान पर हमीरपुर में एसपी रहे 2009 बैच के अधिकारी दिनेश कुमार को एसपी शामली बनाया गया।