झिंझाना। ईद-उल- फितर के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए उपजिलाधिकारी ऊन और सीओ कैराना ने थाना परिसर में बैठक ली। इसमें कस्बे के दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे। सभी से त्योहार को मिल जुलकर एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद कुरैशी को त्योहार के दिन कस्बे में पानी की पर्याप्त सप्लाई देने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों को पूरे समय बिजली सप्लाई देने के निर्देश दिए। सीओ राजेश तिवारी ने थाना प्रभारी एमएस गिल से क्षेत्र की तीनों ईदगाह झिंझाना, टपराना, बिडौली सैदान के अलावा कस्बे की मस्जिद नीलारोजा पर पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल, विनोद संगल, सुनील बंसल, विजेंद्र कश्यप, नावेद, इलियास, सलीम, जाकिर, हरपाल, नवाब, सतीश, रकमूदीन, मंसूरा आदि उपस्थित रहे है। इसके बाद एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने करनाल हाईवे स्थित ईदगाह स्थल का निरीक्षण किया।