शिवांश भार्गव ने दिल्ली में कराटे में जीता मेडल
शामली। दिल्ली में हुई कराटे प्रतियोगिता में शामली के खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया द्वारा नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में 28 व 29 अप्रैल को कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शामली मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ी शिवांश भार्गव व फरमान अली ने हिस्सा लेकर अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिवांश भार्गव ने जूनियर ओपन कैटेगिरी में ब्राज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। शामली लौटने पर विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया गया।