दो बीघा गन्ने की फसल नष्ट की
बाबरी। भनेड़ा जट्ट निवासी महिला कुसुम देवी ने बाबरी थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसकी गन्ने की बोई फसल पर खरपतवार नाशक स्प्रे कर दो बीघे गन्ने की फसल नष्ट कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।