फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मोहल्ला खैल में ऑल इंडिया सैनी सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्ष्ता कर रहे मास्टर नरेश सैनी ने बताया कि रविवार को सूर्य पैलेस शामली में महात्मा ज्योतिबा फूले की भव्य जयंती का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी , खतौली विद्यायक विक्रम सैनी, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, विधायक नरेश सैैनी के साथ ही संगठन के पदाधिकारी पहुंचेंगे। बैठक के बाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव आट्टा, जिड़ाना, घसौली, मलकपुर, सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान नरेश सैनी, बबलू सैनी, गोपाल सैनी, आशीष सैनी, अनिल सैनी, अरविंद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें