रामायणी पाठ का विधि विधान से संपन्न हुआ पूजन
शामली। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान धाम में चल रहे रामायणी के पाठ का पूजन पंडित विरेंद्र ने मंत्रोच्चार द्वारा संपन्न कराया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल सपत्नीक यजमान व शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य महेश धीमान, भौरीलाल संगल, दिनेश बंसल, विकास जैन, विजय, विजय लोकेंद्र सिघल मौजूद रहे। समिति का 36वां विशाल भंडारा सोमवार को चरण सिंह कालोनी में स्थित दुर्गा शक्ति मंदिर में होगा। मां दुर्गा पूजन मादलपुर निवासी विनोद कुमार द्वारा किया जाएगा। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति के सचिव राकेश अग्रवाल ने बताया कि मां शाकंभरी देेवी दर्शन हेतु एक निशुल्क बस रविवार को सुबह चार बजे मुजफ्फरनगर बस अड्डा शामली के बराबर पेट्रोल पंप से रवाना हो जाएगी। दूसरी बस, 30 मार्च को हनुमानधाम से चलकर श्री सिद्ध बली कोटद्वार एवं शाकंभरी देवी जाएगी।