शामली। सनराइज जनसेवा संस्था की ओर से गोशाला में जल बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष हारुन ने बताया कि पानी की विकट समस्या को लेकर शहर में यह जागरूकता अभियान चलाया गया है। संस्था के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में जल बचाओ के पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रीना, आसिफ, अमित, अजय, समीर, साकिब, इरशाद, शाहरुख एवं संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।