कैराना (शामली)। बार एसोसिएशन कैराना की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
पिछले दिनों बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2018 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराया गया था। मंगलवार को बार भवन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बार अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान व महासचिव संजय कश्यप सहित समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम गोयल, उपाध्यक्ष शालिनी कौशिक, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, सह सचिव मनीष कौशिक, वरिष्ठ सदस्य संजय सिंह व कनिष्ठ सदस्य मोहम्मद अहसान भी शामिल रहे। इस दौरान बीरसेन पंवार, रियासत अली, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, रवि वालिया, आरिफ चौधरी, आरिफ सिद्दीकी, धर्मवीर सिंह, आलोक चौहान, बाबू कटार सिंह, नीरज चौहान, दिनेश चौहान, शगुन मित्तल आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।