फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण पर रासेयो ने रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तीसरा दिन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाक्टर चमन लाल ने ध्वजोराहण करके किया। कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, मोहित मलिक और शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं ने जल संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। इसके बाद जल संरक्षण पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राखी, इमरान, तस्कीर चौहान, तबस्सुम, प्रभा, शादमानी नैना, सारा अंसारी और गुलशबा ने अपने पोस्टरों से प्रभावित किया। जागरूकता कार्यक्रमों में सौरभ, विजय और कपिल चौहान ने लघु नाटिका का प्रदर्शन किया। दर्शाया गया कि भविष्य में पानी का संकट न केवल राष्ट्रों के बीच तनाव का बल्कि समाज के ताने बाने के बिखराव का मुख्य कारण बनेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जल का संरक्षण नहीं हुआ तो आने वाले युद्ध प्रकृति के इसी संसाधन पर कब्जा करने के लिए लड़े जाएंगे। इस दौरान डाक्टर योगेंद्र कुमार, अजय बाबू, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, उत्तम कुमार, मदन पाल, रीनू, दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें