आज अस्थियां लेकर हरिद्वार जाएगा परिवार
कैराना (शामली)। हुकुम सिंह की अस्थियां हरिद्वार स्थित गंगा में विसर्जित की जाएंगी। मंगलवार सुबह अस्थियां लेकर परिवार के लोग हरिद्वार रवाना होंगे। वहीं, बाबू हुकुम सिंह के पौत्र जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान ने बताया कि अस्थियां मंगलवार सुबह नौ बजे हरिद्वार ले जाई जाएगी। गंगा में अस्थियों का विसर्जन होगा।