फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 11 फरवरी को होगी दौड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक में 11 जनवरी को होने वाली दौड़ प्रतियोगिता और स्थान को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी ने बताया कि यह दौड़ प्रतियोगिता करनाल रोड स्थित टिटोली के सुशीला देवी राजेंद्र लाल मेमोरियल नव भारत जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1600, 3000 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में 18 वर्ष से अधिक के युवा भाग ले सकते है। वहीं 15 से 18 वर्ष जूनियर वर्ग में 100, 200, 400, 800,1600 मीटर दौड़ में भाग ले सकते है। सब जूनियर बालक वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़ में भाग ले सकते है। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें