जागरूकता रैली निकाली
शामली।
पल्स पोलियो अभियान के प्रति और बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने के लिए प्रेरित करने के लिए एक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकलवाई गई। नगर के आर्य समाज मंदिर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रैैली सीएचसी पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उधर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी कुड़ाना जनपद शामली ने प्राइमरी पाठशाला नंबर एक से भी जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखाकर किया। रैली में लगभग करीब तीन सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। राम ललित वर्मा ने आगामी पल्स पोलियो के चक्र के बारे में बच्चों को जानकारी दी।