शामली। 13 सूत्री मांगों को लेकर जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना 57वें दिन जारी रहा। मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लाक अध्यक्ष मोनिका शर्मा के नेतृत्व में जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना जारी रहा। मांगे पूरी न होने तक बेमियादी धरना-प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की गई है। बेमियादी धरने पर रीता, सुनीता, रीता शर्मा, सरिता , साधना, सरिता जयंत, पूनम, लता सुमन समेत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।