कैराना।
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीराम लीला कमेटी के तत्वाधान में प्राचीन देवी मंदिर तालाब पर राम ओर रावण का युद्ध हुआ, जिसमें श्रीराम ने रावण का वद किया । इससे पूर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा का श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाता है। बाद में श्रीराम और एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के विशाल पुतलों पर अग्निबाण से वार करते है ओर तीनों पुतले धमाकों के साथ धूं-धूं कर जल उठते है। इस अवसर पर युवा नेता चौधरी कंवर हसन, सीओ वीरपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार के अलावा हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही।