कैराना। कस्बे की टीचर्स कालोनी में 18वां विशाल मा भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में विक्की संधू हिसार, बलबीर राणा करनाल तथा बड़ौत से आई एक्सी रामा ने मां का गुणगान किया। कथा वाचक गुलशन कुमार मुजफ्फरनगर ने भी श्रद्धालुओं को बांधे रखा। इससे पूर्व मां शाकंभरी देवी से पद यात्रा कर भक्तगण मां की ज्योति लेकर कैराना पहुंचे। जागरण में लगाई गई देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।