चौसाना।
गांव गढ़ी हसनपुर में मां दुर्गा मंदिर मेें अष्ट देवी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। पंडित आचार्य राजू शर्मा, सुनील शर्मा, सोनू शर्मा, अशोक, उमेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना की। जिसके बाद फूलमालाओं से सजी झांकियों के साथ मां अष्ट देवियों की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। सहारनपुर से विशेष तौर पर आए बैंड ,ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन पर मां के भक्त जमकर झूमे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। इस दौरान हरीश मित्तल, अजेश, रवि, शोभित, अर्पित, ऋषभ सिंघल, विपिन, नाथीराम, विशाल, राजेश, मयंक, सुशील, अनुज, संजीव, संदीप, सचिन, अमित, सोमपाल सैनी, सोनू , नितिन, मोहनी, संजीव, आत्माराम, बिजेंद्र, मुकेश धीमान, सुशील आदि ग्रामीण मौजूद रहे।