फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में झूले से गिरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

रामलीला मेले में झूले पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बा कैराना निवासी उम्मेद के रिश्तेदार कांधला के मोहल्ला खैल में रहते हैं। मंगलवार रात वह कांधला में रामलीला मेला देखने आया था। उम्मेद अपने दोस्तों के साथ मेले में पहुंचा और झूले पर झूलने लगे। इसी दौरान झूले पर खड़ा होकर वह मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगा और झटका लगने पर झूले से नीचे गिर गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान मोहल्ला खैल से उसके रिश्तेदार का परिवार भी आ गया। घायल उम्मेद को कांधला स्थित सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें