कैराना।
गौशाला में गणेश वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद हुकुम सिंह सांसद ने किया।
इस दौरान उन्होंने भगवान राम के आदर्श जीवन चरित्र को लेकर विचार रखे। उसके बाद नारद लीला का मंचन किया गया। रामलीला में विष्णु जी का अभिनय सतीश प्रजापति, लक्ष्मी जी का शिवम गोयल, नारद जी का अनिल कुनगर्वाल, गन का राकेश सप्रेटा, आशु गर्ग, राजा इंद्र का प्रमोद गोयल, कामदेव का पुनीत गोयल, मंत्री का मोहित रोहित शिव जी का सोनू नेता ने किया। उधर, शनिवार दोपहर दो बजे गौशाला भवन से श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में काल का जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।