राधा अष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन
थानाभवन। श्रीराधा अष्टमी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने राधा रानी का गुणगान किया। जिसके बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। बुधवार देर शाम नगर के मंदिर श्रीठाकुरद्वारा में श्रीराधा अष्टमी पर्व पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। पंडित हरिओम शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ भगवान राधा कृष्ण का श्रृंगार किया। अशोक चावला आदि ने राधा रानी का भजनों से गुणगान कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालुओं ने राधा रानी की आरती कर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान हरिओम, विनीत कुमार, विनय तायल, संदीप जिंदल, नितिन कुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।