फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक मांगों को लेकर 22 से दो दिवसीय देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक 22, 23 को देंगे धरना
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हनुमान धाम पर हुई। जिसमें शिक्षकों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त से दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। संघ की जिला उपाध्यक्ष व कैराना ब्लाक अध्यक्ष रश्मि वर्मा ने बताया कि धरने के दौरान ही मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि धरना सुबह 10 बजे से 3.30 तक बीएसए कार्यालय पर दिया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से आकस्मिक अवकाश लेकर धरने पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता भारत भूषण शर्मा व संचालन बालकृष्ण शर्मा ने किया। इस दौरान धर्मेंद्र, सुनील, सचिन, अनिल शर्मा, बालकृष्ण, सरवर अली, सुनील कुमार, राजेश, राजकुमार , संजय, विजय, रणबीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें