फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव
विज्ञापन

कैराना(शामली)। कैराना में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कस्बा के मोहल्ला गुंबद में 30 वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ 25 अगस्त को श्रीगणेश पूजन के साथ होगा। रात में विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक कुमार हरीश, सार्थक साबरी, शिवानी जैन सुरेंद्र आहूजा, मास्टर आशीष कुमार विशाल आदि महामाई का गुणगान करेंगे। मंच का संचालन प्रदीप द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर माता की ज्योत शाकंभरी देवी से लाई जाएगी। वहीं, 26 अगस्त की रात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायिका करुणा दीदी भक्तरस की धारा प्रवाहित करेंगी। 27 अगस्त की प्रात: 11 बजे मोहल्ला गुंबद से विशाल शोभायात्रा एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन निकाली जाएगी, जो नगर के मुख्यमार्गों से होते हुए शामली नहर पर संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें