फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के काजी के साथ की अभद्रता, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
काजी के साथ अभद्रता की
विज्ञापन

कैराना।
नगर की पीरजादगान में स्थित एक मस्जिद के काजी के साथ एक व्यक्ति ने अभद्रता कर दी। इससे काजी की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभद्रता करने के बाद आरोपी वहां से चला गया, जिसके बाद लोग काजी के साथ कोतवाली में पहुंचे तथा सारे मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि आरोपी के पुत्र की पंद्रह दिन पूर्व तालाब में डूब कर मौत हो गई थी, तब से वह अपने बेटे के सदमे में है और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। कोतवाली प्रभारी धर्मेँद्र पंवार का कहना है कि आरोपी युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। कई बार वह थाने में आकर भी हंगामा करता रहता है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें