जैन मंदिर तक सड़क निर्माण होगा
जलालाबाद। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद समिति के उपमंत्री सुशील जैन ने जैन मंदिर तक सड़क निर्माण व सौंदर्यीकरण की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्र भेजकर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव लोक निर्माण विभाग को तुरंत सड़क निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण के आदेश दिए।