मंदिरों में पूजा-अर्चना की
बाबरी। ग्राम बाबरी के दुर्गा मंदिर में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। शुक्रवार सुबह चार बजे से ही कांवड़ियों व शिवभक्तों की भीड़ जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पर पहुंचने लगी। मंदिर के पुजारी पंडित शिवानंद राय ने विधिवत पूजन कर जलाभिषेक कराया। वहीं, झंडा चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा गांव हिरनवाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर, खेड़ी बैरागी स्थित शिव मंदिर सहित गांव भाज्जू ,कैंडी, करौंदा हाथी ,बुटराड़ा आदि गांव के शिवालयों में भी कांवड़ियों और शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना कर मन्नत मांगीं।