ऊन। क्षेत्र के गांव पिंडौरा में शुक्रवार को ग्राम प्रधान सुनील व जनता वैदिक हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक शहेंद्रपाल तथा ग्रामीणों ने मिलकर गांव के स्कूल, श्मशान घाट और खेल मैदान में 300 पेड़ लगाए। प्रधान सुनील कुमार व प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा देवी ने ग्रामीणों को पेड़ों से होने वाले लाभ तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने के प्रति जागरूक किया। मौके पर कपिल, कालूराम, मास्टर श्रीपाल, सुभाषना देवी आदि मौजूद रहे।