फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप चिकित्सक के उपचार से दो गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गांव मुल्लापुर निवासी सुनील कुमार ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पास तीन गाय थी, जो बीमार हो गई थी। थानाभवन में दुकान करने वाला एक झोलाछाप उसके पास पहुंचा और पशुओं का उपचार प्रारंभ कर दिया। कुछ दिन बाद दो गाय मर गई। जिस पर पीड़ित सुनील ने पुलिस से शिकायत करनी चाही तो आरोपी झोलाछाप ने उसे मुआवजा देने को कहकर मामला शांत करा लिया। आरोप है जब पीड़ित ने आरोपी से पैसों की मांग की तो वह टालता रहा और अब पैसे मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें