फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1393 मरीजों को मिला उपचार, 125 बने गोल्डन कार्ड

Mon, 01 Jul 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए। आरोग्य मेलों में बुखार, नजला, खांसी के मरीज ज्यादा रहे। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1393 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 125 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

शहर के बरखंडी स्थित पीएचसी पर डॉ. उदित भटनागर व स्वास्थ्यकर्मियों ने 56 मरीजों की जांच कर उपचार दिया और छह गोल्डन कार्ड बनाए गए। पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर डॉ. सादिया सदफ ने 57 मरीजों की जांच कर दवा दी और सात गोल्डन कार्ड बनाए। ज्यादातर मरीज बुखार, नजला, खांसी के रहे। इसके अलावा शरीर में दर्द, त्वचा व पेट संबंधी रोगों के मरीज भी पहुंचे। सीएचसी शामली पर डॉ. दीपक ने 24 मरीजों की जांच की। इस दौरान फार्मासिस्ट व हनीफ आदि मौजूद रहे।
चौसाना पीएचसी पर आरोग्य मेले में 65 मरीजों की जांच कर उपचार दिया। इनमें 20 मरीज शुगर के, आठ बुखार के, सर्दी जुकाम के 12, त्वचा रोग के 12 व 13 मरीज इलाज को पहुंचे। ऊन सीएचसी में 21 व पिंडोरा में 13 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। डॉ. तरुण ने बताया कि गर्मी से बीमारी बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज नजला, जुकाम, खांसी व कुछ डायरिया और त्वचा रोग के मरीज आए। ऊन में आरोग्य मेले में डॉ. तरुण, डॉ. संजू दहिया, फार्मासिस्ट मनोज, स्टाफ नर्स वर्षा, शगुन व पिंडोरा में डॉ. प्रदीप, फार्मासिस्ट नवल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद पीएचसी पर आरोग्य मेले 50 मरीजों को परामर्श देकर दवा दी गई। डॉ. सलमा व डॉ. फरहाना से परामर्श दिया। मेले में लैब टेक्नीशियन अमित कनौजिया ने हीमोग्लोबिन, शुगर आदि की जांच की।
गढ़ीपुख्ता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 37 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डाॅ. भावना, फार्मासिस्ट शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
कैराना ब्लाॅक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र्र कैराना अरबन, कंडेला, भूरा, ऊंचागांव व डुंडुखेड़ा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर 375 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाई वितरित की। इस दौरान अधिकांश मरीज खांसी, नजला, बुखार व खुजली के आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें