फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1393 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 10 Jun 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली रोड पर अर्बन अस्पताल में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांच करती महिला चिकित्सक
विज्ञापन
शामली। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। आरोग्य मेले में 1393 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान गर्मी के चलते बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा आए। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 101 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। आरोग्य मेला जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। शहर में बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने 53 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. उदित भटनागर ने मरीजों की जांच की। इस दौरान 58 मरीजों की जांच कर दवा दी।
चिकित्सक ने बताया कि गर्मी के कारण मरीजों में ज्यादातर नजला, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज आए हैं। इसके अलावा त्वचा रोग के और डायरिया के भी कुछ मरीज आए हैं। सभी लोगों को गर्मी से बचाव करने की सलाह दी गई है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 524 पुरुष, 651 महिला और 218 बच्चे कुल 1393 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इसके साथ ही आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 101 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें