फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में एक सप्ताह में रोपे जाएंगे 13,82,580 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक
विज्ञापन

फोटो
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने जनपद में इस वर्ष पौधरोपण के लक्ष्य की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि वर्ष 2023 में जनपद को 13,82,580 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने सभी विभागों को उनके पौधरोपण लक्ष्य के बारे में बताया। कहा कि एक से सात जुलाई के बीच पौधरोपण किया जाना है। इसलिए सभी अपनी तैयारी समय से सुनिश्चित कर लें। बैठक में पौधरोपण के मद्देनजर डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे अभियान को जन सहभागिता से जोड़ते हुए समारोह पूर्वक मनाना है और शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करना है। सभी विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित प्रारूप पर स्थल चयन की रिपोर्ट एक सप्ताह में वन विभाग को हर हाल उपलब्ध कराएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने लक्ष्य को लेकर सभी निर्माणाधीन भवनों में भी पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी कन्हैया पटेल ने बताया कि उनके पास पांच नर्सरी हैं, जिनमें 21.92 लाख पौधे उपलब्ध हैं। बैठक में जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य
वन विभाग 2,28,600
पर्यावरण विभाग 31,000
ग्राम्य विकास विभाग 5,63,000
राजस्व विभाग 47,000
पंचायत राज विभाग 57,000
आवास विकास विभाग 9,000
औद्योगिक विकास 12,000
नगर विकास विभाग 29,000
लोक निर्माण विभाग 22,000
जल शक्ति विभाग 22,000
रेशम विभाग 26,000
कृषि विभाग 1,13,000
पशुपालन विभाग 11,000
सहकारिता विभाग 2,520
उद्योग विभाग 17,000
विद्युत निगम 8,540
माध्यमिक शिक्षा 3,000
बेसिक शिक्षा 5,000
प्राविधिक शिक्षा 7,000
उच्च शिक्षा 25,000
श्रम विभाग 5,500
स्वास्थ्य विभाग 17,000
परिवहन विभाग 5,200
रेलवे 20,000
रक्षा विभाग 9,000
उद्यान विभाग 70,000
पुलिस 12,320
अन्य विभाग 1,14,9,080
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें