फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस कैराना पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बुधवार को कैराना पहुंची। पब्लिक इंटर कालेज के बाहर मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस का डीडीओ बलराम कुमार, डीआईओएस अनुराधा शर्मा, स्वीप कॉर्डिनेटर डॉक्टर अजय बाबू शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जो भूरा चुंगी, ईदगाह, तितरवाड़ा चौक से होते हुए टंकी पर संपन्न हुई। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय गढ़ी दौलत और पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना के स्वयंसेवकों ने बूथों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में नीरज कुमार एडीसी, स्वीप लाल चंद वर्मा प्रधानाचार्य पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना ओमबीर, यामीन, सचिन, विजय पांडे, रविकुमार ने हिस्सा लिया। उधर, डीडीओ ने बताया कि कैराना से कांधला होकर मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस सीधे बागपत जिले में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें